पार्क में आते-जाते पेड़ से हुआ प्यार, शादी रचाकर बनाया जीवन साथी

दुनिया
Spread the love

इंग्लैंड। इंग्लैंड की एक महिला की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, इस महिला ने इंसानों को छोड़कर पेड़ से शादी रचा ली और उसे अपना पति बना लिया। महिला को पेड़ के अंदर अपना सबसे अच्छा साथी नज़र आया। महिला ने तीन साल पहले पेड़ से शादी रचाई थी और आज वह पेड़ के साथ खुशी-खुशी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।

केट कनिंघम का कहना है कि अपने प्रेमी पेड़ से उन्होंने 3 साल पहले शादी रचाई थी। पेड़ के साथ वह अपनी शादीशुदा ज़िंदगी से बहुत संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की जिंदगी परफेक्ट चल रही है। हालांकि लोग उनकी शादी से अभी भी हैरान हैं और तमाम सवाल पूछते रहते हैं।

केट ने साल 2019 में बहुत ही धूम-धड़ाके के साथ अपने प्रेमी पेड़ से शादी की थी। वह बताती हैं कि अपने पति से मिलने हफ्ते में वह 5 बार जाती हैं। वह क्रिसमस के मौके पर अपने पति को डेकोरेटिव आइटम से सजाएंगी। केट ने रिमॉर्स वैली काउंटी पार्क स्थित पेड़ से शादी की है।