नई दिल्ली। चक्रवात ‘शाहीन’ को गये हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। अब नया चक्रवात दस्तक देने को तैयार है। इसका नामकरण सऊदी अरब ने किया है। इसके 4 दिसंबर की सुबह टकराने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक अंडमान निकोबार के मध्य भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके कल चक्रवात में तब्दील हो जाने की संभावना है।
चक्रवात के 4 दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी उड़ीसा के तट से टकराने की संभावना है। इसके टकराने के बाद तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।
अगले चक्रवात का नाम ‘जवाद’ सऊदी अरब द्वारा दिया गया है। इसे ‘जवाद’ के रूप में उच्चारित किया जाएगा। जवाद का अर्थ ‘महान’, ‘उदार’, ‘दयालु’ है।