यूपी और गोवा में कांग्रेस-शिवसेना साथ लड़ेंगी चुनाव, प्रियंका से मिले संजय राउत

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन अब महाराष्ट्र के बाहर दूसरे राज्यों में भी दिख सकता है। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद शिवसेना सांसद सजंय राउत ने कहा कि दोनों दल इन राज्यों में अगले साल होने जा रहे चुनाव में साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं।

राउत ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश और गोवा में साथ काम करने की सोच रहे हैं। संभव हुआ तो शिव सेना और कांग्रेस उत्तर प्रदेश और गोवा में साथ चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले शिवसेना सांसद ने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बिना विपक्षी मोर्चा नहीं हो सकता है।