कप्तानी से हटे नहीं हटाए गए कोहली, 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक बने रहना चाहते थे कैप्टन

खेल देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट कोहली को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे की कमान सौंप दी है।

सूत्रों के मुताबिक, विराट का मन कप्तानी छोड़ने का नहीं था। इसलिए उन्होंने इस्तीफा भी नहीं दिया था। कोहली 2023 में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी की इच्छा रखे हुए थे। जबकि उन्होंने स्वेच्छा से टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी।

बीसीसीआई वनडे में भी उनसे ऐसा करने की उम्मीद कर रहा था। 2017 के बाद पहली बार टीम इंडिया में दो कप्तान होंगे।