चंडीगढ़: 15 साल बाद पिछड़ी बीजेपी, केजरीवाल ने नगर निगम चुनाव में मारी बाजी

अन्य राज्य देश
Spread the love

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव में चंद महीने बचे हैं, उससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों ने सभी सियासी दलों को संकेत दे दिया है। नतीजों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप की जीत इस बात का संकेत है कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। अब तक चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा था। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटें हैं। इनमें से सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी 14, बीजेपी 12, कांग्रेस 8 और अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सबसे पड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव लड़ रही थी।

नगर निगम चुनाव के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि ये चुनाव कहीं न कहीं पंजाब के लोगों का मूड रिफ्लेक्ट करते हैं। कांग्रेस के बारे में थोड़ा लोग सोच रहे थे कि वह आ सकती है। अकाली दल की तो उम्मीद भी नहीं थी। आम आदमी पार्टी का किसी ने सोचा नहीं था तो ऐसे में यह बहुत सरप्राइज वाला रिजल्ट है। पंजाब चुनाव पर एबीपी-सी वोटर्स के ताजा सर्वे में आम आदमी पार्टी 32 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।