900 कर्मचारियों की छुट्टी कर अवकाश पर गए इस कंपनी के CEO

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। अमेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के CEO विशाल गर्ग कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। विशाल गर्ग हाल में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जूम बैठक के दौरान 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से शुक्रवार को भेजे गए ई-मेल के अनुसार, गर्ग तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर चले गए हैं। कंपनी के CFO केविन रयान अब विशाल गर्ग अनुपस्थिति में कंपनी का कामकाज संभालेंगे।

इसमें कहा गया कि बेटर.कॉम ‘नेतृत्व और संस्कृति’ संबंधी आकलन के लिए एक तीसरा पक्ष कंपनी की सेवाएं लेगी और उसकी सिफारिशों के आधार पर कंपनी में दीर्घावधि की सकारात्मक संस्कृति का निर्माण किया जाएगा।