सीसीएल अंतर विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता, ये रहे विजेता

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल अंतर विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन 3 और 4 दिसंबर को दरभंगा हाउस में किया गया। इसका उद्घाटन प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन ने शतरंज की चाल चलकर 3 दिसंबर को किया था।

शतरंज प्रतियोगिता में मुख्यालय दरभंगा के 124 कर्मचारियों ने भाग लिया। कैरम प्रतियोगिता में 31 कर्मचारियों ने भाग लिया। दो दिन तक चली शतरंज प्रतियोगिता में 5 राउंड के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।

इसमें पहले स्‍थान पर रोहित, दूसरे स्‍थान पर राकेश एमबी, तीसरे स्‍थान पर मनोज कुमार, चौथे स्‍थान पर एके चौधरी और पांचवें स्थान पर सुरेश लोहरा रहे।

कैरम प्रतियोगिता के एकल में विजेता मो सुल्तान और उपविजेता उत्तम कुमार रहे। डबल के विजेता उत्तम कुमार और मो सुल्तान रहे। उपविजेता आशीष गांगुली एवं शशि भूषण मंडल रहे। प्रतियोगिता का संचालन राजीव रंजन सिंह ने किया।

उपरोक्त चयनित टीम अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसका आयोजन 16 और 17 दिसंबर को अरगड्डा क्षेत्र में किया गया है।