बिहार के नए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने संभाला प्रभार, बताई कार्य की प्राथमिकताएं

देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार के नए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शुक्रवार को मुख्य सचिव पद का प्रभार संभाल लिया। त्रिपुरारी शरण का आज मुख्य सचिव पद का अंतिम दिन था। बिहार सरकार की ओर से आमिर सुबहानी को मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी किया गया था। मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने नए मुख्य सचिव को पदभार सौंप दिया।

इस अवसर पर मुख्य सचिवालय में कई अधिकारी भी मौजूद थे। नए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को जमीन पर उतारना है। आमिर सुबहानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा अधिकारी माने जाते हैं। आमिर सुबहानी लंबे समय तक बिहार के गृह सचिव रहे हैं।

मुख्य सचिव के पद पर अमीर सुबहानी अप्रैल 2024 तक सेवा में बने रहेंगे। आमिर सुबहानी ने सामान्य प्रशासन विभाग के साथ कई विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली है। मुख्य सचिव बनने से पहले अमिर सुबहानी विकास आयुक्त के पद पर थे। आमिर सुबहानी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 1987 बैच में आमिर सुबहानी ने देश में आईएएस में पहली रैंक हासिल की थी। मूल रूप से बिहार के सीवान के रहने वाले सुबहानी 10 साल से ज्यादा समय तक गृह सचिव के पद पर तैनात रहे हैं।