हैलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सेना के कर्मियों की हुई पहचान

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

हैदराबाद। तामिलनाडु हैलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सेना के कर्मियों की पहचान हो गई है। उनका पार्थिव शरीर उनके परिवार के करीबी सदस्‍यों को सौंपा जाएगा। यह जानकारी भारतीय वायु सेना ने दी।

भारतीय वायु सेना के सभी 4 जवानों जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, विंग कमांडर पीएस चौहान, जेडब्ल्यूओ राणा प्रताप दास और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की पहचान पूरी हो गई है।

लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की पहचान की गई है। परिवार के करीबी सदस्यों को उनका पार्थिव शरीर दिया जाएगा।

भारतीय सेना ने बताया कि पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा। उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रस्थान से पहले दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया जाएगा। जानकारी हो कि 8 दिसंबर, 2021 को एक हैलिकॉप्टर दुर्घटना हुई थी।

इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्‍नी सहित 13 कर्मियों का निधन हो गया था। दुर्घटना के बाद कर्मियों के शरीर बुरी तरह जल गया था। उनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसके बाद डीएनए जांच से उनकी पहचान करने का निर्णय हुआ था।