केंद्र की चेतावनी के बाद कई राज्यों ने न्यू ईयर पार्टियों पर लगाई रोक

देश नई दिल्ली सेहत
Spread the love

नई दिल्ली। कोविड की तीसरी लहर के प्रति केंद्र सरकार की चेतावनी के बाद कई राज्यों ने अपने यहां सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 37 दिन बाद दोबारा अपने यहां रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले पब्लिक सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है।

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ में 31 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। ओडिशा ने भी न्यू ईयर को लेकर होने वाली पार्टियों के आयोजन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।