एक्टर विश्वजीत प्रधान लेकर आ रहे हैं डबल ‘धमाका’

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर विश्वजीत प्रधान चर्चा में हैं। वह डबल ‘धमाका’ लेकर आ रहे  हैं। दरअसल उनके बैक टू बैक 2 प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म ‘धमाका’ की खूब चर्चा हो रही है। वेब सीरीज आर्या 2 दिसंबर में रिलीज हो गई।

विश्वजीत प्रधान अपने इन दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं। धमाका में उनका अलग तरह का किरदार है। आर्या 2 में एकदम डिफरेंट टाइप का है। उन्होंने बताया कि धमाका एक थ्रिलर सब्जेक्ट है, जिसमे कार्तिक आर्यन एक टीवी चैनल के एंकर की भूमिका में हैं। यह फिल्म कार्तिक आर्यन की इमेज बदलने वाली है, क्योंकि अब तक उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्में की हैं। राम माधवानी ने इसे डायरेक्ट किया है। पूरी फिल्म मुंबई में 10 दिनों में शूट हुई है। राम माधवानी का यह अंदाज है कि उनके कैमरे हरकत में रहते हैं, एक जगह रखे नहीं रहते।

आर्या वेब सीरीज पिछले साल काफी पसंद की गई थी। अब इसके सेकंड सीजन को लेकर विश्वजीत प्रधान ने बताया कि आर्या 2 में भी मेरा किरदार वही सम्पत का है, जो सीजन वन में था। सम्पत एक गैंगस्टर है, निगेटिव किरदार है। हालांकि उसमें कहीं न कहीं एक ह्यूमर एलिमेंट भी है। वह एक सॉफ्ट हार्ट भी रखता है। इसलिए कई लड़कियां भी मेरे किरदार को पसंद करती हैं। आर्या का सेंट्रल किरदार सुष्मिता सेन ने कमाल अदा किया है। आर्या का किरदार काफी चैलेंजिंग है, जिसके कई शेडस हैं। इसे सुष्मिता ने बखूबी जिया है। राम माधवानी इस के क्रिएटर और डायरेक्टर हैं। उनके साथ यह वेब सीरिज करके मजा आ गया।

उल्लेखनीय है कि मेरठ से बिलोंग करने वाले विश्वजीत प्रधान के माता पिता चाहते थे कि वह आईएएस अधिकारी बनें। इसलिए उन्हें उच्च पढ़ाई के लिए इलाहबाद भेज दिया वहां उन्होंने नाटक में काम करना शुरू किया। फिर किसी काम से वह दिल्ली गए थे, जहां बाई चांस उन्हें फौजी सीरियल में काम मिल गया। उसकी शूटिंग के दौरान काफी समय तक वह दिल्ली में रहे। वहां भी थिएटर में एक्टिंग करते रहे। जब फौजी सीरियल दूरदर्शन पर आया और उनके काम की सराहना हुई तो उनमें आत्मविश्वास जागा। मार्च, 1989 में वह मुंबई आ गए। यहां मॉडलिंग की। श्याम बेनेगल के सीरियल में पहली बार काम करने का मौका मिला। फिर एक दो साल बाद फिल्म यलगार मिली, जिसके बाद पीछे मुड़कर देखने का मौका नहीं मिला।

वर्ष 2015 में विश्वजीत ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वहां 5 वर्षों तक रहे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में भी वह थिएटर कर रहे थे। फिर उन्हें मुंबई की फिल्मी लाइफ खींच लाई। उन्हें शाहरुख खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ मिल गई। इस तरह उनकी दूसरी इनिंग धमाका के साथ स्टार्ट हो गई।