अनिल बेदाग
मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर अपने हर शॉट को परफेक्ट करने के लिये अपना सबकुछ देते हैं। सुपरस्टार बहुप्रतीक्षित ‘जर्सी’ में अपनी रॉ और शुद्ध प्रतिभा के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। जर्सी में क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए शाहिद कपूर ने गहन और कठोर प्रशिक्षण लिया है।
फिल्म के लिए दिन-ब-दिन प्रशिक्षण लेते हुए शाहिद कपूर ने भूमिका को पूर्ण करने के लिए अपना सब कुछ दिया। वह ना केवल हर एक शॉट को परफेक्ट करना चाहते थे, बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके अपने होंठ पर चोट लग गयी थी। और 25 टांके लगाने के बाद शाहिद जोरदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर वापस आए।
सेट पर शाहिद की दुर्घटना के बारे में बात करते हुए निर्माता अमन गिल ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि शाहिद एक पूर्णतावादी हैं। हालांकि उस दिन हमने जो देखा वह शाहिद द्वारा सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन था। वह अपने टांके के बाद सेट पर वापस आ गए थे। हम उनके अभिनय के प्रति उनके जुनून से सभी चकित थे। उन्होंने अर्जुन की कच्ची भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना सब कुछ दिया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आप इसे देख पाएंगे।‘
फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म का निर्देशन निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है। इसका निर्माण अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा किया गया है।