नगालैंड में सुरक्षाबलों की फायरिंग में 11 आम लोगों की मौत, एक जवान शहीद

अन्य राज्य देश
Spread the love

नागालैंड। नगालैंड में सुरक्षाबलों की फायरिंग में 11 आम लोगों की मौत हो गयी है, वहीं एक जवान भी शहीद हो गया है। घटना नगालैंड के मोन जिले की है।

यहां सुरक्षाबलों की फायरिंग में कम से कम 11 स्थानीय लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने इन लोगों के उग्रवादी संगठन NSCN से जुड़े होने की आशंका के चलते फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में हिंसा फैल गई।

सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। हिंसा में सुरक्षाबलों का एक जवान भी शहीद हुआ है। नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफियू रियो ने मामले की जांच SIT को सौंप दी है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।