आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

05 नवंबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 11.14 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 02.33 बजे तक। योग- आयुष्मान सुबह के 07.13 बजे तक। उसके बाद सौभाग्य पूरा दिन व पूरी रात तड़के 03.09 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.33 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.04 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

दिन बेहतरीन रहेगा। काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी नहीं करें।

वृष

सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन

दिन बढ़ि‍या रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क

दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी, इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह

दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाई हुई चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं। अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या

दिन मनोनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है।

तुला

दिन खुशनुमा और अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही सक्रिय रहेंगे। काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढे़गा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक

दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें। किसी का भला करने के चक्कर में खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में रूचि रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु

दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर

दिन ऊर्जावान रहेगा। हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ

दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन

दिन बढ़ि‍या रहेगा। दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।