सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की आज जयंती, जानें प्रकाश पर्व के बारें में सबकुछ

झारखंड
Spread the love

रांची। आज गुरुनानक जयंती है,जोकि सिखों का सबसे बड़ा त्‍योहार माना जाता है। सिख धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म को मानने वाले भजन कीर्तन करते हैं और वाहेगुरु का जाप करते हैं। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व, गुरु पर्व, गुरु पूरब भी कहते हैं। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। इस दिन गुरुद्वारों को फूलों और रोशनी से भी सजाया जाता है।

मुख्य दिन अमृत वेला में उत्सव शुरू होता है। सुबह भजनों का पाठ होता है जिसके बाद कथा और कीर्तन होता है। प्रार्थना के बाद सिख लंगर के लिए इकट्ठा होते हैं। फिर कथा और कीर्तन का पाठ जारी रहता है, रात में गुरबानी के गायन के साथ उत्सव का समापन होता है। गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु थे।

गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ई. को हुआ था। नानक जी का जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा को पंजाब (पाकिस्तान) क्षेत्र में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नाम गांव में हुआ। हालांकि अब गुरु नानक जी का ये जन्म स्थल अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद ननकाना साहिब में है।