बेंगलुरु। ट्रेन में दो हजार से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर ट्रेन तेजी से अपने अगले स्टे शन की तरफ जा रही थी। अचानक पहाड़ से टूटकर चट्टान गिर गई। यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह टोपपुरू-सिवदी के बीच हुई।
शुक्रवार को सुबह करीब 3 बजकर 50 मिनट कन्नूर बेंगलुरु एक्सप्रेस टोपूरू सिवाड़ी से गुजर रही थी। उसी वक्त पहाड़ से चट्टान गिर गई। चट्टानों के गिरने से ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं।
साउथ वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन में 2,348 यात्री सवार थे। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।