तापमान में गिरावट जारी, कांके में न्‍यूनतम पारा 6 डिग्री सेसि तक पहुंचा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। न्‍यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में करीब 1.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस की कर्मी आई है। तापमान में गिरावट होने से कनकनी बढ़ गई है। लोग अब घरों में हीटर, अलाव आदि का सहारा भी लेने लगे हैं।

असमान्‍य नहीं है पारा

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्‍यक्ष डॉ ए वदूद ने कहा कि यह तापमान असमान्‍य नहीं है। इस मौसम में तापमान अमूमन गिरावट दर्ज की ही जाती है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्‍मीद है।

कम रहता है तापमान

सामान्‍य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्‍स‍ियस तक का अंतर देखा जाता है।

सावधान रहने की जरूरत

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

तापमान में ऐसे आई गिरावट

25 नवंबर

अधिकतम : 29.8

न्‍यूनतम : 19.5

26 नवंबर

अधिकतम : 26.5

न्‍यूनतम : 15.6

27 नवंबर

अधिकतम : 26.4

न्‍यूनतम : 10.8

28 नवंबर

अधिकतम : 24.6

न्‍यूनतम : 7.6

29 नवंबर

अधिकतम : 25.4

न्‍यूनतम : 6.2

(नोट: आंकड़े बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिक एवं पर्यावरण विभाग के हैं। तापमान डिग्री सेल्ियस में)