ठेकेदार ने महिला को अनजान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म, मुंह नहीं खोलने की दी धमकी

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची की डोरंडा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अफताब अंसारी है, जो पुनदाग का रहने वाला है। वह ठेकेदारी का काम करता है।

26 नवंबर को ठेकेदार आफताब अंसारी ने महिला को अनजान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला ने 28 नवंबर को डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

पुलिस ने बताया कि आफताब अंसारी ने लालच देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आफताब अंसारी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी।