580 साल बाद आएगा ऐसा मौका, 18-19 को सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रगहण

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। अमेरिका के 50 राज्यों में दिखाई देने वाला इस सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18-19 नवंबर को दिखाई देगा। इतना लंबा चंद्रग्रहण 580 सालों के बाद हो रहा है इसलिए दुनियाभर के वैज्ञानिक इस नजारे को अपने कैमरे में दर्ज करने के लिए तैयार बैठे हैं।

यह आंशिक चंद्र ग्रहण 3 घंटे, 28 मिनट और 23 सेकेंड लंबा होगा। NASA के अनुसार जिस समय अमेरिका में लोग चंद्र ग्रहण देख रहे होंगे, उस समय भारत के लोग दिन में अपना काम कर रहे होंगे। इस चंद्र ग्रहण को द माइक्रो बीवर मून कहते हैं क्योंकि यह धरती से अधिकतम दूरी पर रहता है। इसी समय में अमेरिका में ऊदबिलावों यानी बीवर को पकड़ा जाता है इसलिए इसका नाम कुछ इस तरह से रखा गया है।

इंडियाना के बटलर यूनिवर्सिटी स्थित होलकॉम्ब ऑब्जरवेटरी के मुताबिक आंशिक चंद्रग्रहण का मतलब होता है कि जब धरती की परछाई चांद के सिर्फ 97 फीसदी  हिस्से को कवर करे। इससे पहले साल 2018 में एक घंटे और 43 मिनट का चंद्रग्रहण लगा था। जबकि, इस बार चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट और 23 सेकेंड लंबा होगा।

चंद्रग्रहण तब होता है जब सूरज और चांद के बीच धरती आ जाती है। धरती की परछाई की वजह से चांद की रोशनी जमीन पर नहीं दिखती। धरती की परछाई पूरे चांद को भी कवर कर सकती है। या फिर आंशिक रूप से कवर करती है।