श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव 12 नवंबर को, कई कार्यक्रम स्‍थगित

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। रांची गौशाला न्यास का एक दिवसीय 117वां वार्षिक श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव 12 नवंबर, 2021 को होगा। रांची गोशाला परिसर में तुलादान की भी व्यवस्था की गई है। गो पूजन और दर्शन 8 स्थानों पर होगा। उनके प्रभारी बनाए गए हैं।

मंत्री प्रदीप राजगाड़िया ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर इस अवसर पर होने वाला मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा स्थगित रखा गया है। महोत्सव के उपलक्ष्‍य पर 12 नवंबर को पूरे दिन गो पूजन, गो दर्शन, तुला दान की व्यवस्था हरमू रोड स्थित रांची गौशाला प्रांगण में रहेगी। महोत्सव का संयोजक बसंत कुमार गौतम (शर्मा) को बनाया गया है। रांची गौशाला न्यास को दी जाने वाली दान में राशि में आयकर अंतर्गत छूट प्राप्त है।

उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने बताया कि 12 नवंबर को प्रातः 7.30 बजे श्री गणेश पूजन, हवन, गो पूजन और दर्शन के साथ एक दिवसीय श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव रांची गौशाला में रखी गयी है। इसके अलावा शहर के अन्य आठ जगहों पर भी प्रातः 7 बजे से 11 बजे दिन तक सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखते हुए गौ दर्शन और गो पूजन गौ भक्त कर सकते हैं।

गोपाष्टमी के अवसर पर रांची गोशाला परिसर में तुलादान की भी व्यवस्था रखी गई है। तुलादान के लिए गौशाला परिसर में चोकर, गुड, सरसों खल्ली, कुट्टी, मकई दर्रा की व्यवस्था गोशाला में रखी गई है। तुलादान प्रातः 8 बजे से रखा गया है। यह पूरे दिन चलेगा।

अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने कहा कि हमारे घरों में मांगलिक कार्य, जन्मोत्सव, शादी की वर्षगांठ, गृह प्रवेश, विवाह इत्यादि पर गोशाला को अनुदान देकर पुण्य के भागी बनें। बसंत कुमार गौतम ने 1 रुपये प्रतिदिन से 365 रुपये वार्षिक दान देने का अनुरोध गो भक्तों से किया।

रांची गौशाला न्यास के सभी पदाधिकारियों ने रांची के सभी गौ भक्तों और गो प्रेमियों से श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य पर रांची गौशाला पहुंचकर गो पूजन, गो दर्शन, तुलादान द्वारा गो माता के लिए आहार देकर अपनी पूर्ण सहभागिता देने का अनुरोध किया है।

गो पूजन और दर्शन के 8 स्थानों पर उनके प्रभारी बनाए गए हैं। कोविड-19 को देखते गौशाला आपके द्वार, गौ माता आपके द्वार के तहत गौ माता को कुछ स्थानों पर पूजन दर्शन के लिए रखा गया है। यह व्‍यवस्था रांची गोशाला की तरफ से रखी गयी है।

1) चांदनी चौक – कांके रोड- प्रभारी- दीपक सरावगी

2) श्रीराम गार्डन -कांके रोड- प्रभारी- पवन बजाज

3) श्री कृष्ण नगर कॉलोनी- रातू रोड-प्रभारी- ओमप्रकाश बरेजा

4) होटल सिटी पैलेस- लालपुर- प्रभारी- विजय राजगढ़िया

5) मैंकी रोड- महावीर चौक- प्रभारी- शिव भगवान अग्रवाल  

6) श्री दुर्गा मंदिर- बकरी बाजार- प्रभारी- निर्मल मोदी

7) श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर- सेवा सदनपथ- प्रभारी- शिव शंकर साबू

8) आरोग्य भवन के सामने- बरियातू- प्रभारी- सुनील गुप्ता