रांची। राउंड टेबल इंडिया रांची समेरिटन 244 ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल, हजाम, हटिया में 4 क्लास रूम का निर्माण कराया। क्लास रूम नई बिल्डिंग की नीव रखकर बनाये गये हैं। इसके साथ 2 टॉयलेट ब्लॉक भी बनाये गये हैं। बेंच डेस्क, लाइट, पंखे, ब्लैकबोर्ड की भी व्यवस्था की गई है।
मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में राउंड टेबल 12 क्लास रूम बनाएगा। ये 4 क्लास रूम लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बने हैं। आधा पैसा राउंड टेबल 244 ने लगाए हैं। आधा पैसा पीएनजी सिक्खा और बिजनेस स्कूल, नीदरलैंड से मिला है। इसके प्रोजेक्ट कन्वेनर एकांश बच्चन हैं। उनकी देखरेख में काम पूरा हुआ।
राउंड टेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य अनप्रिविलेज बच्चों के लिए स्कूल बनाना है। संस्था पूरे भारत में औसतन हर दिन 1 क्लास रूम बनाता है।
उद्घाटन के अवसर पर राउंड टेबल के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट डीके सिंह, नेशनल प्रोजेक्ट कन्वेनर रचित बंसल, एरिया 16 चेयरमैन पंकज मोटवानी, एरिया 16 वाइस चेयरमैन शुभम साबू, एरिया सेक्रेट्री निखिल जैन, टेबल 244 चेयरमैन पीयूष सारावगी, अनुराग मोदी, सुरेश तुलस्यान, मयंक जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।