हजारीबाग। हजारीबाग के हाउसिंग बोर्ड सिंचाई कॉलोनी निवासी क्रिस्टोफर लकड़ा का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। वे सिविल कोर्ट से रिटायर्ड कर्मी थी। उनका शव मरियम टोली के पास स्थित एक तालाब से कोर्रा थाना पुलिस ने बरामद किया।
बताया जाता है कि दो दिन से वह लापता थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। इधर कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।