अगले सात दिन तक रोजाना 6 घंटे बंद रहेगा रिजर्वेशन सिस्टम, जानें कारण

देश नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। रेल मंत्रालय ने रविवार को एलान किया है कि आगे यात्री सेवा को सामान्य करने के लिए यात्री रिजर्वेशन सिस्टम में कुछ बदलाव किए जाने हैं। इसके लिए अगले सात दिन तक आरक्षण प्रणाली रात में छह घंटे के लिए बंद रहेगी।

मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि रेल सेवा को कोरोना के पहले के दौर में वापस लाया जाएगा और इसके लिए पीआरएस सिस्टम में कुछ बदलाव जरूरी हैं। रेल मंत्रालय के मुताबिक, “पीआरएस सिस्टम में यह बदलाव 14 और 15 नवंबर की दरमियानी रात से शुरू होगा। यह 20-21 नवंबर की दरमियानी रात तक जारी रहेगा।” ऊपर दी गई तारीखों में रिजर्वेशन सिस्टम हर रात छह घंटे बंद रहेगा।

यात्री रात 11.30 बजे से लेकर सुबह 5.30 बजे तक न तो टिकट रिजर्वेशन करा पाएंगे और न ही तुरंत बुकिंग करा पाएंगे। इसके अलावा टिकट रद्द कराने और इंक्यावरी सेवाओं के साथ कई और सुविधाएं भी बंद रहेंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं बिना किसी रोक-टोक के जारी रहेंगी।