मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए गए रामविलास पासवान, बिहार की इन पांच हस्तियों को मिला पद्म अवार्ड

देश नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। देशभर की 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार इस साल 2021 में दिया गया। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता राम विलास पासवान को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। रामविलास पासवान को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।

कोरोना काल के बाद इस साल 2021 में पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं। जहां सभी सम्मानित किए गए।

आज सोमवार को दिन के 11 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पिछले साल 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था। बिहार के नेता व केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रहे रामविलास पासवान को इस बार पद्म भूषण अवार्ड दिया गया। लोजपा संस्थापक को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान दिया गया। रामविलास पासवान का निधन पिछले साल 2020 में हो गया है।

बिहार से लेकर केंद्र तक उनकी सियासी तूती कभी बोलती रही। उन्हें दलितों का बड़ा नेता माना जाता रहा। उनके निधन के बाद से उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठती रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जनसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। बिहार के पांच हस्तियों का चयन इस बार पद्म सम्मान के लिए किया गया था। इनमें लोजपा संस्थापक के साथ ही गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा भी शामिल हैं।

मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया गया है। पद्म अवार्ड के लिए चयन किए गए नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या ही कर दी गई थी। बिहार से ही कला के क्षेत्र में दुलारी देवी और रामचंद्र मांझी, जबकि चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ. दिलीप कुमार सिंह को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है। देशभर के कुल 119 हस्तियों को ये सम्मान आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए हैं।