महज दो दिनों में हत्‍या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के चतरोचटी थाना क्षेत्र की बडकीचिदरी पंचायत के कढमा ग्राम के मोहन महतो की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दो दिनों में गिरफ्तार कर लिया। उसे कल जेल भेजा जाएगा। घटना बीते 29 अक्टूबर को घटी थी। मोहन महतो की हत्या गला दबाकर कुछ लोगों ने कर दी थी।

थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि घटित घटना के बाद बेरमो अनुमंडल के एसडीपीओ सतीश चन्द्र झा के दिशानिर्देश में छापामारी टीम गठित‌ की गयी। उसमें थाना प्रभारी के अलावा बाबुलाल बेदिया अनुसंधान कर्ता, सहायक निरीक्षक रामेश्वर वर्मा, दीपक कुमार, अजय‌ यादव, चुनचुन पासवान, धर्मेन्द्र रवानी मुख्य रूप से शामिल थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्‍या का आरोपी टेकलाल कुमार  महतो (22) था। टीम ने घटना के महज दो दिनों के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को 2 नवंबर को तेनुघाट जेल भेजा जायेगा। अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस निरंतर छापामारी कर रही है। जल्द ही अन्य अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होंगे।