बेतिया। कई बार किसी एग्जाम के प्रवेश पत्र में बॉलीवुड स्टार्स की फोटो या गाने देखे जा चुके है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक एक्जाम कॉपी में एक छात्र ने अपने माता-पिता के नाम बॉलीवुड स्टार्स के नाम लिखे हैं।
इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिहार के बेतिया स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज की उत्तर पुस्तिका में शिवशंकर कुमार नाम के छात्र ने अपने माता का नाम प्रियंका चोपड़ा और पिता का नाम सनी देवल लिखा है। इतिहास की परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले सवालों के जबाव देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इतिहास की परीक्षा में पहला सवाल पूछा गया- पुरातत्व से आप क्या समझते हैं? इसके जवाब में छात्र ने लिखा, ‘मेरे मास्टर नहीं पढ़ाये हैं। हम पुरातत्व से कुछ नहीं समझते।
‘ दूसरा सवाल- मोहनजोदाड़ो का विशाल स्नानागार का वर्णन कीजिए। इस पर छात्र ने जवाब में लिखा, ‘मोहनजोदाड़ो का विशाल स्नानागार में राजा की पत्नी छबक-छबक के नहाती थी और कपड़ा फिराती थी।’
आखिरी सवाल- अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त कर दिया? इस पर छात्र ने जवाब में लिखा, ‘अकबर की गर्लफ्रेंड का नाम रजिया था। रजिया से अकबर बहुत प्यार करता था। इसलिए रजिया के कहने पर जजिया कर हटा दिया।’
यह पढ़ने के बाद आपको हंसी तो जरूर आएगी। फिलहाल, इस तस्वीर और खबर की हमारा ऐप पुष्टि नहीं करता है। कॉपी की लिखावट और एक ही कलर में लिखे जाने वाले इंक से मालूम पड़ता है कि यह किसी शख्स की शरारत है। वायरल करने के मकसद से ऐसी फेंक उत्तर पुस्तिका बनाई है।