
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर में सातवीं क्लास की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, छात्रा के साथ आए दिन रेप होने ने वह अब तीन माह की गर्भवती है। रेप करने वाला भी नाबालिग है।
गर्भपात करने की गोली खाने के कारण छात्रा का पेट दर्द होने लगा। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टरों ने बताया कि लड़की को तीन माह का गर्भ था और उसने गर्भपात की दवा खाई है। ● ये सब जानने के बाद परिजनों ने पुलिस में नाबालिग लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होने के बाद नाबालिग इंदौर से फरार हो गया।
खबर के मुताबिक, पीड़िता 12 साल की है। वह बड़े गणपति इलाके के स्कूल में पढ़ती है। तीन महीने पहले उसी इलाके के रहने वाले नाबालिग लड़के ने स्कूल से बाहर निकलते वक्त में रोका और घर तक छोड़ने की बात की। वह छात्रा को पल्हर नगर पानी की टंकी के पास ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह किसी को यह बात बताएगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह पीड़िता से कई बार मिलता रहा। कुछ दिनों पहले पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो उसने लड़के से संपर्क किया। तब लड़के ने उसे गर्भ गिराने की गोली दे दी।
गोली खाने से लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जब परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए तब डॉक्टरों ने बताया कि उसे तीन माह का गर्भ है। इसमें परिवार को पूरे घटना की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महाराष्ट्र भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।