महाराष्ट्र : 100 करोड़ वसूली केस में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आधी रात को गिरफ्तार

मुंबई
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 12 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद पकड़ा गया। देशमुख को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके वकील इंद्रपाल सिंह ने कहा है कि हम उनके रिमांड का विरोध करेंगे।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख पर पुलिस अधिकारियों के जरिए हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली का आरोप लगाया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ CBI जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के गृह मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था।