पटना। पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद चार साल बाद आज राजद कार्यालय पहुंचे। लालू प्रसाद ने आरजेडी कार्यालय पहुंचकर छह टन वजनी पत्थर की बनी लालटेन में अमर ज्योति जलाई और इसका अनावरण किया।
आरजेडी अध्यक्ष के आगमन पर कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह छाया हुआ था। बिहार के प्रदेश पार्टी कार्यालय में लालू प्रसाद के आगमन के बाद सुप्रीमो का भव्य स्वागत किया गया।
राजद सुप्रीमो ने कार्यालय पहुंचकर पार्टी की विशेष लालटेन का अनावरण किया। यह लालटेन गुलाबी रंग के संगमरमर के पत्थरों से बनाया गया है। लालू यादव ने इसमें अमर ज्योति जलाई। लालटेन की लौ रोजाना 24 घंटे जलती रहेगी। लालटेन का अनावरण करने के साथ ही लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यालय में संदेश भी दिया।