Jharkhand : कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की उम्मीद

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल से मौसम बदलने की संभावना है। कई जिलों में दो दिन बारिश हो सकती है। आने वाले 3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने 11 नवंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक 13 नवंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ने की संभावना है।

इसी तरह, 14 नवंबर को राज्य के मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

हवा के रूख से आने वाले दिनों में इसमें बदलाव हो सकता है। मौसम केंद्र के मुताबिक 12, 15 और 16 नवंबर को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी होगी। बादल छंटने के बाद अचानक तापमान में गिरावट होने और सर्दी बढ़ने की आशंका है।