
गुजरात। गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग कर दी। इसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और दूसरा घायल है। मृतक की पहचान श्रीधर के तौर पर हुई है। उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। यह घटना शनिवार रात की है।
वारदात के समय भारतीय नाव भारत की सीमा में ही थी। गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन से 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है। घटना उस समय हुई जब गुजरात में द्वारका के नजदीक ओखा के पास भारतीय मछुआरे भारतीय समुद्री एरिया में मछली पकड़ने गए हुए थे।
उसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कंमाडो की बोट वहां से निकली और उन्होंने भारतीय बोट जिसका नाम ‘जलपरी’ था, उस पर फायरिंग कर दी। फिलहाल इस मामले की तफ्तीश नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों की द्वारा की जा रही है। अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया इसका पता भी फिलहाल नहीं चल सका है।