झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने जीते 7 गोल्ड समेत 16 पदक, उपायुक्त ने किया सम्मानित

Uncategorized
Spread the love

हजारीबाग। बीते 28 से 31 अक्तूबर तक जमशेदपुर के एसएस एकेडेमी में चार दिवसीय 21वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता झारखंड ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजन किया गया। इसमें राज्य के विभिन्न जिले से कुल 700 खिलाड़ी भाग लिया।

हजारीबाग जिले से कुल 23 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन कर 7 स्वर्ण समेत 16 पदक हजारीबाग खिलाड़ियों ने जीत हासिल की और अपना स्थान होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। हजारीबाग के खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में सौम्या, सलोनी, नयन शर्मा, आकांक्षा कुमारी सिंह, चांदनी कुमारी, रित्विक सागर, आलोक रंजन, वहीं रजत पदक पर उदित, किशोर, काजल भारती और हर्ष कुमार सिंह ने प्राप्त किया।

कांस्य पदक पर इशान कुमार, रितेश कुमार सिंह, वर्षा कुमारी, विशाल कुमार राणा, आलोक कुमार और आकाश कुमार ने अपना कब्जा जमाया। इन खिलाड़ियों को उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सम्मानित किया। हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के कोच ने बताया कि आधुनिक स्तर के खेल तकनीक प्रशिक्षण देने में चंदन कुमार राणा, रोशन कुमार चौहान, हेमंत कुमार, दिलीप कुमार, निरंजन यादव और आदित्य कुमार ओझा ने अपनी भूमिका निभाई।

उनकी इस उपलब्धि पर हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन संजय उपाध्याय अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार समेत संघ के सभी सदस्यों एवं खेल प्रेमियों ने हजारीबाग के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।