जमशेदपुर। बड़ी खबर जमशेदपुर से आ रही है। टाटा स्टील के अधिकारियों की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का आरोप लगाते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को भड़क गये। पोस्टल पार्क पहुंचे और जमशेदजी नौसरवान जी की प्रतिमा को धोकर उसपर माल्यार्पण कर मुंह पर काला पट्टी लगाकर धरने पर बैठ गये।
स्वास्थ्यमंत्री बन्ना गुप्ता ने धरने में गायत्री मंत्र पढ़ा और टाटा स्टील के अधिकारियों को सुबुद्धि देने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर और झारखंड स्थापना दिवस के दिन दो फूल तक अधिकारियों ने नहीं चढ़ाये।
अधिकारी अपने सिद्धांतों को भूल गये हैं। आदिवासियों और मूलवासियों की संस्कृति को अधिकारी नहीं अपना रहे हैं। सिर्फ आय को ही बढ़ाने का काम कर रहे हैं। औद्योगिक घराने के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।