पूर्व सांसद ने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र किया दौरा, अंबा नाला देखकर कही ये बात

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। झारखंड के गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय‌ ने मंगलवार को  गोमिया प्रखंड अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चुटे और कर्री पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस क्रम मे अमन पहाड़ से निकलने वाले अंबा नाला जलस्रोत का अवलोकन किया। उन्होंने इसे प्रकृति का अनुपम भेंट बताया। उन्‍होंने कहा कि गोमिया प्रखंड क्षेत्र में अंबा नाला जैसा जलस्रोत है। प्रकृति ने सौंदर्यता बिखरने के साथ जलस्रोत भी दिया है। इसे विकसि‍त करने की दिशा में पहल की जानी चाहिए।

पूर्व सांसद ने कहा कि अंबा नाला कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है। बोकारो उपायुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर क्षतिग्रस्त अंबा नाला की मरम्मत कराने की बात कही। उन्होने कहा‌ कि जिला प्रशासन का प्रयास हो कि‍ अंबा नाला से बहने वाला पानी का सिंचाई विभाग से बात कर वृहद रूप से ठहराव की व्‍यवस्‍था हो। चैकडैम बनाया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रूके। ग्रामीणों को सालों भर सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सकें।

पांडेय ने कहा कि ब्रिटिश काल में बनें और क्षतिग्रस्त हो चुके इस नाला की 2012 में जिला प्रशासन द्वारा मरम्मत कराई गयी थी। अब दर्जनों जगहों से यह क्षतिग्रस्त हो गया है। दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि‌ अंबा नाला से चुटे, नवडंडा, शास्त्री नगर, खरना, दडरा, चैयाटांड, सेवइ, पिपरावाद में सैकडों एकड़ में सिचाई होती है। पूर्व सांसद ने नवडंडा नाला व शास्‍त्री नगर नदी का अवलोकन किया। नदी पर पुल नहीं रहने की परेशानी से ग्रामीणों ने अवगत कराया।

मौके पर मुखिया पति उपेन्द्र प्रसाद, शिवलाल महतो, अर्जुन महतो, सुरेंन्द्र महतो, विजय केवट, नसरूल अंसारी, छोटू तुरी, दशरथ तुरी, ईश्वर चन्द्र महतो, मेही लाल मरांडी, गोपीनाथ मांझी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।