खगड़िया में दहेज के लिए महिला सिपाही की हत्या, पीड़ित परिवार ने कही ये बात

बिहार
Spread the love

खगड़िया। बिहार में दहेज लेना-देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है। बावजूद इसके अक्सर यहां से दहेज हत्या की खबरें सामने आती हैं, जो चिंतनीय है। खगड़िया जिले में दहेज के लिए बिहार पुलिस की महिला सिपाही की हत्या का मामला सामने आया है।

महिला के परिजनों ने ऐसा आरोप लगाया है। घटना खगड़िया जिले के मड़ैया ओपी अंतर्गत अररिया गांव की है। मृतका की पहचान महिला सिपाही प्रतिक्षा कुमारी के रूप में की गयी है।

मृतका की मां भागलपुर जिले के अकबरनगर श्रीरामपुर निवासी रेणु देवी ने दहेज के लिए अपनी बेटी प्रतिक्षा की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी के गले में फांसी का फंदा डाल कर उसके ससुराल वालों ने उसे मार डाला है।