कर्ज में डूबे किसान ने क‍िया सुसाइड, बैंक से साढ़े तीन लाख जमा करने का म‍िला था नोट‍िस

मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश में कर्ज से परेशान 40 वर्षीय किसान ने जहरीली दवा खाकर जान दे दी। किसान पर साढ़े तीन लाख का बैंक कर्ज था। बैंक ने नोटिस द‍िया था। एसपी ने कर्ज और बैंक से नोटिस की पुष्टि की। इस बात से किसान का परिवार सदमे में है।  

खरगोन से 70 किमी दूर सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव के किसान 40 वर्षीय अशोक ने खेत में जहरीली दवा की गोलियां खा ली। उसके बाद अपने ममेरे भाई लखनलाल भायडिया को मोबाइल पर बताया कि मैंने खेत में सल्फास खा लिया है।  इसके बाद सभी खेत पर पहुंचे और अशोक को वाहन से लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे। क‍िसान का प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया। इंदौर ले जाते हुए मोरटक्का में क‍िसान की मौत हो गई। बॉडी का पोस्टमाटर्म सिविल अस्पताल सनावद में हुआ।

मृतक के ममेरे भाई लखन भायडिया ने बताया अशोक की पांच एकड़ जमीन है। परिजन का आरोप है कि बैक आफ इंडिया शाखा बांगरदा का अशोक पर 4.25 लाख का कर्जा था। कुछ लोगों से पांच लाख रुपये उधार भी मांगे मगर वहां भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला। जिससे परेशान होकर अशोक ने आत्महत्या कर ली।