कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमाइक्रोन’ से सकते में दुनिया, दक्षिण अफ्रीका बना केंद्र; मोदी ने बुलाई बैठक

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने हलचल मचा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वेरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए इसे ‘ओमाइक्रोन’ नाम दिया है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यह काफी तेजी से और बड़ी संख्या में म्यूटेट होने वाला वेरिएंट है और जो शुरुआती साक्ष्य मिले हैं उनके आधार पर कहा जा सकता है कि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ा है। यह वेरिएंट के पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिला था। बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इसराइल में भी इस वेरिएंट के मरीज मिले हैं।

इस वेरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिणी अफ्रीका से आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने तो दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बॉब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी से आने वाली उड़ाने रोक दी हैं।

दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए आज एक अहम बैठक बुलाई है।