मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा में बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। विद्यालय के 100 से अधिक बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस बांटे गए। इस कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद ने किया। ड्रेस नीना मोटानी के सौजन्य से था।

डॉ नम्रता ने ड्रेस उपलब्‍ध कराने के लिए नीना मोटानी का आभार जताया। कहा कि वह सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके द्वरा विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां कराई जाती हैं।लोगों को समाज की समृद्धि और विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। व्यक्ति की प्रगति से ही समाज में सुधार होता है। इसलिए समाज सेवा को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की। नीना मोटानी को इसके लिये धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए मनुष्य कहीं भी जो निःस्वार्थ सेवा प्रदान करता है, उसे सही मायने में समाज सेवा माना जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  शिक्षिका पद्मावती कुमारी और विद्या कुमारी ने भी सहयोग किया।