चल रही थी क्रिसमस परेड, अचानक घुस गई गाड़ी, 5 की मौत

दुनिया
Spread the love

न्यूयार्क। अमेरिका में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में एक एसयूवी वाहन ने लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। करीब 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की स्थिति गंभीर है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा रविवार को हुआ। क्रिसमस परेड के दौरान एक एसयूवी वाहन इसमें शामिल लोगों के बीच से गुजर गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। वे परिवार के साथ परेड में शामिल थे। पुलिस ने घायलों को अस्पलताल में भर्ती करा दिया है। इनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

वुकेशा के पुलिस चीफ डेनियल थॉम्पसन ने बताया कि एसयूवी को जब्त कर लिया गया है। हालांकि ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर हालात अब सामान्य हैं। इस घटना के मकसद की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना के समय मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। 58वीं एनुअल क्रिसमस परेड दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जिसे शाम 6 बजे समाप्त होना था। इस बीच यह हादसा हो गया। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते परेड नहीं निकाली गई थी।