उपचुनाव : हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस ने BJP से छीनी

नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। हिमाचल की मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस उम्मीद्वार प्रतिभा सिंह ने BJP उम्मीदवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को हरा दिया है। हिमाचल में तीन विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने जीत हासिल कर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है।

बिहार के तारापुर में 9वें राउंड तक की काउंटिंग में RJD कैंडिडेट अरुण कुमार साह 2684 वोट से आगे हो गए हैं। राजस्थान से भी बीजेपी के लिए बुरी खबर है। भाजपा के गढ़ धरियावद को कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा और जोबट विधानसभा सीट पर BJP को बड़ी बढ़त मिल गई है।