विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किये गये भाजपा के युवा कार्यकर्ता मणिकांत सिंह

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ता मणिकांत सिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वे जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतीला गांव निवासी हैं। प्रतिनिधि के रूप में वे मनरेगा से संबंधित कार्यों को देखेंगे।

रामचंद्र चंद्रवंशी ने इससे संबंधित एक पत्र जारी कर कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने पहुंचे मणिकांत सिंह ने कहा कि वे विधायक द्वारा दिए गए दायित्व का पालन करते हुए प्रखंड की जनता के साथ खड़े रहेंगे। मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जरूरत पड़ने पर मनरेगा आयुक्त तक भी जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

मणिकांत ने कहा कि कांडी प्रखंड के लोगों को अधिक से अधिक काम दिलाना और मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान शिवकुमार राम, शैयद अंसारी, श्रवण सिंह, सत्यनारायण दुबे, हसीब अंसारी, रामेश्वर पासवान, नथुनी पासवान, संग्राम विश्वकर्मा, हकीम अंसारी व चुन्नू सिंह सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।