रांची। दी छोटनागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी को हरियाणा गौरव अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के पानीपत में फेस ग्रुप एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड सहित कई राज्यों में सामाजिक फील्ड में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए पानीपत की महापौर सुश्री अवनित कौर द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर हास्य कलाकार ख्याली साहरन सहित कई गणमान्य और बुद्धिजीवी लोग शामिल थे।
बधाई देने वालों में सईद अहमद अंसारी, नसीम अहमद, फिरोज अहमद अंसारी, हाजी इकबाल अंसारी, जमील अख्तर, आफताब आलम, जावेद अख्तर, हाजी साबिर अंसारी, शरीफ अंसारी आदि लोग शामिल हैं।