राजधानी रांची के तुपुदाना में टांगी से मारकर युवक-युवती की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र से आ रही है। यहां युवक-युवती का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। दोनों की हत्या कर शव को फेंका गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टांगी से मारकर दोनों की हत्या की गई है। युवक की पहचान शांति नगर में रहने वाले विवेक और युवती की पहचान पूजा के रूप में की गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों की हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि युवती की शादी हो चुकी थी और एक बच्चा भी था। वह अपने पति से अलग रह रही थी। दोनों शुक्रवार से ही लापता थे। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी, जिसके बाद शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया।