समर्पण शाखा के लकी ड्रॉ में भाग लेकर जीत सकते हैं चांदी का सिक्‍का

झारखंड
Spread the love

रांची (झारखंड)। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा पहली बार ‘धनतेरस लकी ड्रॉ’ टिकट लॉन्‍च किया गया है। महानवमी के शुभ अवसर पर इसका शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान और निर्मला बागड़िया हैं।

कार्यक्रम संयोजिका ने बताया कि इसका लकी ड्रॉ 31 अक्टूबर को 4 बजे माहेश्वरी धर्मशाला में किया जाएगा। फर्स्ट प्राइज 21 चांदी का 10 ग्राम का सिक्का, सेकंड प्राइस 15 चांदी का 10 ग्राम का सिक्का और थर्ड प्राइस 8 चांदी का 10 ग्राम सिक्का है। इसके साथ साथ टॉप 10 प्राइसेस भी हैं। यह प्रोग्राम काफी धमाकेदार होने वाला है। संस्था की सारी मेंबर बहुत ही उत्साहित हैं।

संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ ने बताया कि हमारी शाखा की महिलाएं हमेशा कुछ नया करने का जज्बा रखती हैं। मुझे काफी खुशी होती हैं जब संस्था की मेंबर इस तरह का कुछ नया प्रोग्राम शुरू करती है। संस्था की महिलाएं काफी उत्साहित हैं। संस्था के बाहर के लोग भी इस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं।

धनतेरस टिकट लॉन्चिंग में अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव श्वेता भाला, कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान, पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी, निर्मला बागड़िया एवं मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी आदि उपस्थित थीं।