अवनीश कुमार
फर्रूखाबाद (उत्तर प्रदेश)। त्योहार को लेकर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। धक्का मुक्की के बीच यात्री बस अड्डे पर सीट पकड़ रहे हैं। बसों की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को बस के स्टार्ट नहीं होने पर धक्का लगाना पड़ रहा है।
हरदोई डिपो की बसों की कुछ ज्यादा ही स्थिति खराब है। पांच बसें ऐसी हैं, जिनमें यात्री बैठने के बाद बस के स्टार्ट नहीं होने पर धक्का लगाते हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी जिम्मेदार बसों की बेहतर व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इससे सफर करते समय यात्रियों को दिक्कत हो रही है। उन्हें मजबूर होकर धक्का लगाना पड़ रहा है।
यात्रियों ने बताया कि हरदोई डिपो की बस जाने को तैयार थी। इसमें दो दर्जन यात्री सवार थे। चालक ने जब बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया, तब बस चालू नहीं हुई। ऐसे में चालक और परिचालक ने बस में सवार यात्रियों को धक्का लगाने के लिए आवाज देकर बुलाया। इसके बाद यात्री नीचे उतरे। धक्का लगाकर बस को स्टार्ट किया।