आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

03 अक्‍टूबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 10.29 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 03.26 बजे तक। योग- साध्य शाम के 04.18 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.05 बजे। राहुकाल- शाम के 04.36 से 06.05 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.46 से 12.34 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज सतर्क रहें। जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम उठाने का खतरा है। इस कारण भविष्य में धन के साथ सम्मान की हानि हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। पेट की समस्या हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान दें। अनैतिक गतिविधियां होने का खतरा है। आज बिना विचारे किसी की बातों में भरोसा नहीं करें। अन्यथा तनाव के साथ संबंधों में दूरी आएगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन आपके अनुकूल है। किसी योजना के पूर्ण होने पर धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक धन आसानी से प्राप्त हो जाएगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। निश्चिंत होकर कार्यों को पूरा करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। पूजा-पाठ के लिए समय निकालेंगे। विरोधियों की साजिश के बाद भी अप्रभावित रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) तीन अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। मानसिक दृढ़ता आज आपकी पूंजी रहेगी। इसके बल पर कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) श्रम की तुलना में कम लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय से काफी उम्मीदें रहेंगी लेकिन परिणाम पाने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। धन लाभ होगा लेकिन  अल्प मात्रा में और रुक-रुक कर।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप अपने मन की इच्छा पूर्ति पर ध्यान देंगे। इसके लिए किसी बंधन अथवा प्रतिबंध का भी विरोध करने में हिचकेंगे नहीं। इस चक्कर में प्रियजनों से कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता अधिक रहेगी। इसका उचित लाभ मिलने से मन को संतुष्टि मिलेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। पहले किए निवेश से भी आज लाभ मिलने का योग है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रख सके तो दिन आपके नाम रहेगा। प्रारंभ में प्रतिकूल स्थिति रहेगी। उसे पार कर लेंगे तो बड़ी सफलता का स्वाद चख सकेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक उलझनें दिन के प्रारंभिक भाग में कार्यों में व्यवधान डालेंगी। बाद में स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। न चाहते हुए भी किसी की मदद करनी पड़ेगी। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पूर्व की किसी भूल से शिक्षा मिलेगी। आज वही प्रसंग पुनः घटने पर अनुभव से बच निकलेंगे। सहकर्मी उद्दंड व्यवहार करेंगे। इससे कुछ समय के लिए परेशानी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र की खटास से मन खिन्न रहेगा। इसका असर पारिवारिक वातावरण पर भी पड़ेगा। स्वार्थ साधने के लिए व्यवहारिकता बनाए रखें। अनुभवी लोगों की सलाह लें। उससे लाभ मिलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।