18 अक्टूबर, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी शाम के 06.07 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 10.50 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 08.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.48 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.49 से 09.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपके अंदर सहयोग की भावना पर्याप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से भी पर्याप्त सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इसमें धन खर्च हो सकता है।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सतर्क रहने का है। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी व खोने का भय है। इसलिए सावधान रहें। शाम का समय भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ती हुई दिख रही है। साथ ही आज अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। इससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके कार्य समय से पूरे होंगे। इस दौरान आप अपने कुछ कार्यों से परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खान-पान पर ध्यान दें।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको अपने कुछ कथित मित्रों से सजग रहने की जरूरत है। वे आपकी उदारता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान में अनुभव का अनुभव हो सकता है।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 18 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। उस दिशा में आगे बढ़ें।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज आप अपने जीवनसाथी को पूरा समय दे पाएंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। उनके साथ आपका प्रेम व तालमेल और प्रगाढ़ होगा।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लगी है, तो आज उसे जाहिर नहीं करें। उसे अपने मन में ही रखें क्योंकि ऐसा करने से आपका काम प्रभावित हो सकता है।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आय के नए स्रोत मिलने से आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। कार्यालय में आप अपने काम को ईमानदारी से निभाएंगे। इसके लिए अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको फैसले लेते समय अपने दिल और दिमाग दोनों की सुननी होगी। दोनों का संतुलन होने पर ही सफलता मिल सकती है। संतान आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके अनुकूल है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। इस समय सभी की सहमति मिल सकेगी।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप पर सुस्ती और काम को टालने की प्रवृत्ति हावी रहेगी। इससे उबरना होगा। अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम को आपको समय रहते पूरा करना होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।