आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

11 अक्‍टूबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 11.50 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा दिन के 12.56 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 11.50 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.46 से 09.14 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.31 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर लें। अन्यथा देरी से कदम उठाने के कारण अंतिम समय में सफलता आपके हाथ से छिटक सकती है।  कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सचेत रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं पर बजट से अधिक खर्च हो सकता है। आज निवेश का फैसला लेते समय विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बाद भी अपेक्षा के अनुरूप फल नहीं मिलेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। विशेष रूप से यात्रा और बिजली के उपकरणों के प्रयोग के दौरान अत्यंत सावधानी बरतें। इसमें आकस्मिक दुर्घटना का खतरा है। आज आपका आकस्मिक खर्च भी बढ़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहने का योग है। विशेष रूप से महिलाएं इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगी। इस क्रम में वे थोड़ी मनमानी भी कर सकती है। व्यवसायियों को खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 11 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। घर-बाहर थोड़ी खींचतान की स्थिति बनेगी लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में होगा। जीवनसाथी से ताने भी सुनने पड़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) यदि अपने मन पर नियंत्रण रख सके तो दिन सफलता दिलाने वाला है। आपको आज अवसर मिलेंगे लेकिन मन भटकने का खतरा है। इस चक्कर में अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज प्रारंभ में स्थिति थोड़ी अनियंत्रित सी होगी लेकिन आपके परिश्रम और कौशल से वह सुधरने लगेगी। जोखिम वाले कार्य करने पर शीघ्र लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए सामान्य शुभ दायक है। महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय दूसरों के प्रभाव में नहीं आएं। अपने विवेक से निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) काफी समय से फंसा हुआ पैसा मिलने से व्यवसायी राहत की सांस लेंगे। सत्ता पक्ष से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। भविष्य में लाभ देने वाली योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपका मन बेचैन रहेगा। इसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। कोई बड़ी उलझन सामने आ सकती है। इसमें जीवनसाथी की सलाह प्रभावी रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अपने परिश्रम एवं अनुभव से अपनी वर्तमान स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। आज धार्मिक व सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर में किसी प्रियजन के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नई संपत्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।