मुंबई। मां दुर्गा फिल्म प्रोडक्शन और ड्रीम बॉयज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर भोजपुरी फिल्म ‘सती नागिन धर्मपत्नी’ का निर्माण होने जा रहा है। इसकी शूटिंग अगले माह के अंत तक शुरू होगी। इसमें मुख्य नायक राहुल सिंह राजपूत हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म को लेकर उन्हें अनुबंधित किया जा चुका है।
फिल्म के निर्माता सुजीत सुमन और निर्देशक सूरज राजपूत हैं। फिल्म की शूटिंग झारखंड, बिहार और मुंबई के लॉकेशन में किये जाने की संभावना है। राहुल ने बताया कि फिल्म की कहानी अन्य भोजपुरी फिल्मों से हटकर है।
फिल्म के लेखक सुदर्शन साथी, संगीतकार अमन श्लोक, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह हैं। प्रमुख कलाकारों में तनु श्री, बालेश्वर सिंह, केके गोस्वामी, संजय वर्मा और अन्य अभिनय करेंगे। कुछ कलाकारों का चयन जारी है।