पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खि‍लाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के ख़िलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होगा। इस बारे में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है। अब तक सात लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

बतातें चलें कि टी-20 क्रिकेट विश्व कप में बीते 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें पाकिस्तान की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। पाकिस्तान की जीत पर देश के कई राज्यों में जश्न मनाने की खबर आई थी। जश्न मनाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार सख्ती से पेश आ रही है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। एक की गिरफ्तारी हुई है।

बतातें चलें कि राजस्थान के उदयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की टीचर नफीसा अटारी ने भी पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट कि‍या था। ऐसा करने पर स्कूल ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया था। उसपर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद अंबामाता पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने मजाक में यह पोस्ट कर दिया था। इसके लिए वह सार्वजनिक तौर पर भी माफी मांग चुकी है। पाकिस्तान की टीम को सपोर्ट करने या देश के विरुद्ध पोस्ट करने का इरादा नहीं था। इस मामले में बजरंग दल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।